एसएसपी एटा की पहल पर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कोरोना परीक्षण शिविर, चिकित्सालय की टीम ने पुलिस कर्मियों तथा पुलिस परिवारों के सदस्यों का किया कोरोना टेस्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 28/06/2020 को पुलिस लाइन एटा में कोबिड-19 वैश्विक महामारी से पुलिस एवं उनके परिवार को सुरक्षित करने के उद्देश्य से कोरोना परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय एवं पुलिस लाइन चिकित्सालय की टीम ने संयुक्त रूप से शिविर की कमान सम्हाली। पुलिस लाइन में तैनात एवं निवासरत अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा उनके परिवारीजनों साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों का कोरोना टेस्ट कराया गया। खबर लिखे जाने तक करीब 51 लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका है। उक्त मौके पर प्रतिसार निरीक्षक लक्ष्मण सिंह अधिकारी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
