शातिर वाहन चोर अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार

एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर वाहन चोर अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 27.06.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सूचना पर ग्राम जुनेदपुर में वादी श्री वेदपाल पुत्र मातादीन के घर से मोटर साइकिल चोरी करने तथा लोगों के जाग जाने पर तमंचे से फायरिंग कर भाग जाने की घटना में वाॅछित एक शातिर चोर को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक मोटर साइकिल तथा घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध के विरुद्ध थाना अलीगंज पर *मुअसं- 210/2020 धारा 379, 411, 307 भादवि, व मुअसं- 211/2020 धारा 3, 25, 27 आर्म्स एक्ट बनाम जितेंद्र* पुत्र रोशनलाल निवासी सईद कस्बा व थाना भोगांव जनपद मैनपुरी पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- जितेंद्र पुत्र रोशनलाल निवासी सईद थाना भोगांव जनपद मैनपुरी

बरामदगीः-
1- एक मोटर साइकिल चोरी की हुई
2- एक अवैध तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks