ग्रामीणों के सहयोग से शातिर बाइक चोर बाइक व अवैध असलाह सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रामीणों के सहयोग से शातिर बाइक चोर बाइक व अवैध असलाह सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटा।अलीगंज। ग्राम जुनेदपुर के ग्रामीणों व वेदपाल पुत्र मातादीन ने अलीगंज पुलिस को सूचना दी कि मेरी मोटरसाइकिल UP82P1747 को घर के बरामदे से अज्ञात चोर उठाकर खेतो की तरफ ले जाना एवं खेत से घर की तरफ मेरे चाचा के आने पर मेरी चोरी की गयी मो0सा0 को पहचान कर रोकने का प्रयास किया व शोरगुल किया तो मै व गांव के बहुत से व्यक्तियों मौके पर पहुँच कर पकड़ने का प्रयास किया तो हमारे ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करना जिससे हमारा बाल बाल बच जाने की दी। सूचना पर तत्काल अलीगंज पुलिस ने मौके पर पहुँच कर चोर को चोरी की गई मो0सा0 व 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जिंतेंद्र पुत्र रोशनलाल निवासी सईद थाना भोगांव जनपद मैनपुरी बताया। उपरोक्त घटना क्रम के संबंध में वादी श्री वेदपाल पुत्र मातादीन निवासी जुनेदपुर थाना अलीगज एटा द्वारा लिखित तहरीर आवश्यक कार्यवाही हेतु दी। वादी की लिखित सूचना के आधार पर अलीगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त, मो0सा0, अवैध असलाह कारतूस को नियमानुसार कब्जा पुलिस लिया एवं *थाना अलीगज पर मुअस 210/2020 धारा 379, 411, 307 भादवि, व मुअस 211/2020 धारा 3,25,27 आर्म्स एक्ट बनाम जितेंद्र पुत्र रोशनलाल निवासी सईद कस्बा व थाना भोगांव जनपद मैनपुरी पंजीकृत* कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks