सीवरेज खुदाई वजह से नागरिक सहूलियतों पर अव्यवस्था का ग्रहण…!

सीवरेज खुदाई वजह से नागरिक सहूलियतों पर अव्यवस्था का ग्रहण…!
*श्याम नगर के आधा किमी एरिया के नाले/नाली चॉक हुये
*घरों में घुस रहा है गन्दा पानी
एटा। शहर में फिर से चालू हुए सीवरेज के खुदाई कार्य से नागरिकों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। श्याम नगर एरिया की मुख्य सड़क घिलौआ रोड पर चल रहे खुदाई के कारण स्थानीय नागरिक घरों में कैद हो कर रह गए है क्योंकि पिछले 5-6 दिनों से धीमे धीमे चल रहे कार्य से मुख्यमार्ग पूरी तरह ध्वत हो गया उस नाले/नालियो का निकास बन्द हो जाने से उक्त इलाके की गलियों में पानी भर गया है। जिसके कारण हालात भयंकर हो गए है कई दिनों से गंदे पानी का निकास न होने के कारण गंदगी भरा यह पानी उल्टे घरों की तरफ लौंटने लगा है। इस मामले में स्थानिय नागरिकों ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं जलनिगम के अधिशाषी अभियंता को अवगत कराया है।इलाके के दुरह जनजीवन की स्थिति का ब्यौरा जिलाधिकारी सुखलाल भारती को भी भेजा गया है। अत्याधुनिक नागरिक सुविधाओ के नाम पर चल रहे सीवरेज योजना फिलहाल नागरिक सहूलियतों को कुंद कर रही हैं। निर्माणदायी संस्था को मनमर्जी को है कोई देखने बाला…??

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks