डीजल पेट्रोल गैस मूल्यवृद्धि के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा समाधान ना होने पर अतिशीघ्र आंदोलन की चेतावनी दी
एटा।आज दिनांक 26 जून 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल ने डीजल, पेट्रोल, गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी एटा के माध्यम से भेजा ज्ञापन में बताया गया कि कोविड-19 महामारी के चलते हुए लॉक डाउन की वजह से किसानों को फल और सब्जी और दूध, खाद्यान्न का उचित मूल्य तो दूर की बात है उपरोक्त उत्पाद का किसी भी भाव का खरीददार नहीं मिला इसलिए किसान पूर्ण रूप से बर्बाद हो गया है वहीं मजदूर भाइयों के रोजगार छिन जाने की वजह से सड़क पर आ गए हैं इन सब विषम परिस्थितियों के बावजूद सरकार द्वारा किसान मजदूरों को बड़ी राहत देने के स्थान पर जुल्म ढहाते हुए डीजल, पेट्रोल के लगातार रेट बढ़ाए जा रहे हैं जिससे देश की आबादी का 80% गरीब मजदूर किसान सहित जनता को परोक्ष रूप से बर्बाद किया जा रहा है जो बर्दाश्त के बाहर हैं डीजल, पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमत तत्काल बढ़ती है जो सीधा गरीब मजदूर किसान को प्रभावित करती है इसलिए राष्ट्र के गरीब मजदूर, किसानों के जीवन को बचाने के लिए तत्काल मूल्यवृद्धि को वापस लिया जाए अन्यथा की स्थिति में देश के किसान नौजवान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेंद्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, ठाकुर अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता, अरविंद शाक्य प्रदेश महासचिव, डा0 राजपाल वर्मा मंडल उपाध्यक्ष, राकेश कुमार, गगन सविता, ज्ञान सिंह शाक्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
