चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को 2 अवैध तमंचा व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया | घटनाक्रमानुसार दिनांक 25/6/2020 को जसरथपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान भनऊघाट पुल थाना क्षेत्र जसरथपुर के पास से 02 अभियुक्तों को समय करीब 18.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी से दोनों के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर व 04 कारतूस 315 बोर जिन्दा बरामद हुये हैं। जिसके संबंध में थाना जसरथपुर पर *मु0अ0स0 124/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 188 भादवि बनाम मिथुन व मु0अ0स0 125/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 188 भादवि बनाम अनिल* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:-

  1. मिथुन S/O चन्दन निवासी काशीराम कालोनी कस्बा व थाना जैथरा जिला एटा
  2. अनिल S/O राजेन्द्र निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना जरीफनगर जिला बदायूं।

माल बरामदगी
1- 02 तमंचा 315 बोर
2- 04 कारतूस 315 बोर जिन्दा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-

  1. SHO प्रमोद कुमार कुरील
  2. का0 972 सुगम कुमार
  3. का0 1264 संजय
  4. का0 233 विनोद कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks