कलेक्ट्रेट भवन के गेट पर हेल्पडेस्क स्थापित

*कलेक्ट्रेट भवन के गेट पर हेल्पडेस्क स्थापित। कोई भी व्यक्ति बिना जांच, मास्क एवं सेनेटाइजेषन के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेष नहीं कर सकेगा।* *कासगंज:* _जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देषन में कलेक्ट्रेट भवन के गेट पर हेल्प डेस्क स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अब कलेक्ट्रेट भवन स्थित किसी भी विभाग, अनुभाग, कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहले थर्मल स्कैनिंग होगी। नाम, पता और मोबाइल नं0 दर्ज कराने और सेनेटाइजर लगाने के बाद मास्क लगा होने पर ही परिसर में प्रवेष की अनुमति दी जायेगी।_ _जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिये पूर्ण सतर्क रहें और जागरूक होकर मास्क, सेनेटाइजर व सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। सभी लोग कोरोना वायरस से खुद भी बचें और अन्य लोगों को भी इस घातक बीमारी से बचायें। मास्क जरूर पहनें, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।_ _जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देष दिये हैं कि प्रत्येक कार्यालय के गेट पर हेल्पडेस्क स्थापित कर एक कर्मचारी को हैण्ड सेनेटाइजर लगाने के लिये तैनात किया जाये। कार्यालय में आगंतुकों की अवष्य थर्मल स्कैनिंग की जाये। समस्त कार्यालयों में सभी कार्मिक मास्क का प्रयोग करें। कार्यालयों में सभी कार्मिक सोषल डिस्टेंस बनाये रखते हुये बैठकर कार्य करें। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के किसी कार्यालय में प्रवेष न करें। कार्यालयों में यदि कोई भी व्यक्ति आता है तो पटल सहायक द्वारा कम से कम 02 मीटर की दूरी से उस की समस्या का समाधान किया जाये। फील्ड के कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क, ग्लब्स और सेनेटाइजर का प्रयोग करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks