
एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुअसं- 180/18 धारा 392, 376डी, 342, 365, 328 भादंवि में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदयशंकर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियत्रण बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना को0 नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 19.8.2022 को समय करीब 13.10 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयवीर सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी मिर्जापुर थाना अवागढ जिला एटा सम्बन्धित मुअसं- 180/18 धारा 392, 376डी, 342, 365, 328 भादंवि को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.जयवीर सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी मिर्जापुर थाना अवागढ जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.उ0नि0 श्री रितेश ठाकुर
2.कां0 संदीप कुमार