
यूपी में गैंगरेप आरोपियों के घर पुलिस ने बुलडोजर से दिखाया था ट्रेलर, देखिए क्या हुआ असर
24 घंटे में सरेंडर करो नहीं तो पूरा घर गिरा दिया जाएगा। पुलिस ने गैंगरेप के अभियुक्तों के घर पर बुलडोजर से तोड़फोड़ का ट्रैलर दिखाते हुए चेतावनी दी तो खलबली मच गई। अभियुक्त भी गिरफ्तारी देने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने गांव के बाहर ही रास्ते से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला थाना चिलकाना का है। चिलकाना में एक सप्ताह पहले किशोरी से दो भाइयों ने गैंगरेप किया था, जिसका मुकदमा थाना चिलकाना में दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। लेकिन, अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे।
बीते गुरुवार को एसओ चिलकाना सत्येंद्र राय बुलडोजर लेकर अभियुक्तों के घर पर पहुंच गए और घर के सीढ़ियों को तोड़ दिया था। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं की गई तो मकान का ध्वस्त करा दिया जाएगा।
पुलिस कार्रवाई के बाद खलबली मच गई। साथ ही अभियुक्त भी दहशत में आ गए। शुक्रवार रात को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों आमिर और आसिफ पुत्र शराफत निवासी चालाकपुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा कि गैंगरेप के अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने बुलडोजर के साथ दबिश दी थी। शुक्रवार को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया।