स्वामी प्रसाद के काफिले पर पथराव मामले में नया मोड़ भाजपा सांसद संघमित्रा समेत 30 नामजद

स्वामी प्रसाद के काफिले पर पथराव मामले में नया मोड़ भाजपा सांसद संघमित्रा समेत 30 नामजद
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव चाफ के खलवा टोला में भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए पथराव के मामले में विशुनपुरा पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया दर्ज मुकदमे में सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी संघमित्रा व बेटे अशोक मौर्य भी नामजद हैं देर रात इस मामले में भाजपा के दुदही मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या अशोक मौर्या समेत 30 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मारपीट नकदी व चेन छीनने तथा एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया वहीं सपा के फाजिलनगर विधानसभाध्यक्ष हीरालाल यादव की तहरीर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार समेत 15 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओ के विरुद्ध मारपीट तथा नकदी व चेन छीनने का मुकदमा पंजीकृत हुआ है पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है गुण-दोष के आधार पर आगे कार्रवाई होगी
स्वामी ने नहीं भाजपा ने ली थी रोड शो की अनुमति
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या ने बल्कि भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा ने रोड शो के लिए अनुमति ली थी जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम एस राजलिंगम ने देर शाम बताया कि सपा प्रत्याशी ने रोड शो के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी उन्हें केवल प्रत्याशी समेत दो वाहनों पर भ्रमण करना था बताया कि घटना के बाद मौके पर हुई वीडियोग्राफी में 25 वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है मौके पर भी लोगों ने यही बताया है कहा कि भाजपा प्रत्याशी ने मंगलवार को रोड शो के लिए अनुमति ली थी जिसमें 50 चार पहिया व 300 दो पहिया वाहनों के साथ सुबह 10 बजे से पावानगर महावीर इंटर कालेज में एकत्रित होने व शाम पांच बजे तक विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करने की अनुमति रिटर्निंग अधिकारी से ली थी इसकी सूचना से फाजिलनगर के प्रेक्षक समेत फाजिलनगर चुनाव् आयोग को अवगत करा दिया गया है निर्देश मिलने पर अगली कार्रवाई होगी
संघमित्रा पर पार्टी भी करेगी कार्रवाई
भाजपा सांसद संघमित्रा पर भाजपा भी कार्रवाई करेगी
कुशीनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि पार्टी को पहले से ही इसकी सूचना थी कि भाजपा सांसद संघ मित्रा अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में प्रचार कर रही हैं इसकी सूचना भी शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई थी पिता की हार देखकर वह उलूल जलूल बयान दे रही हैं भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनकी लगाया आरोप पूरी तरह से मिथ्या है पिता को जीत दिलाने के लिए वह यह सब कर रही हैं इससे पार्टी और मतदाताओं पर कोई फर्क पड़ने नहीं वाला है पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उन पर कार्रवाई जरूर होगी शीर्ष नेतृत्व सही समय पर इसका निर्णय लेगा*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks