अवैध शस्त्र भारी मात्रा में फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र भारी मात्रा में फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र एवं सीओ सिटी हरीमोहन ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा साथ ही मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से अवैध 15 अदद तमंचा 315 बोर, एक अधबना तमंचा मय जिन्दा कारतूस व भारी मात्रा मे अवैध असलहा बनाने के उपकरण बरामद आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी फिरोजाबाद द्वारा नाजायज अवैध असलहा बनाकर बिक्री करने वाले अपराधियो पर सतर्क दृष्टि रखते हुये उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये थे उक्त आदेश के अनुपालन मे थानाध्यक्ष रामगढ़ हरवेन्द्र मिश्रा की पुलिस बल टीम के साथ विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए अवैध शस्त्र की चैकिग मे थाना क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखबिर खास सूचना मिली कि कुछ लोग पटेल कारखाना के पीछे अधवनी वाउन्ड्री के अन्दर तालाब के किनारे अवैध रुप से तमंचा वनाने की फैक्ट्री चला रहे है उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये थानाध्यक्ष हरवेन्द्र मिश्रा द्वारा मय पुलिस बल के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी नगर हरिमोहन के कुशल नेतृत्व मे पटेल कारखाना के पीछे अधवनी वाउन्ड्री के अन्दर तालाब के किनारे अवैध रुप से तमंचा बनाते हुये मय दो अभियुक्तगण 1.अमर पुत्र रामवक्श निवासी रविदास नगर सैलई थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद 2. मुगीसउद्दीन उर्फ गुड्डू पुत्र अजीमउद्दीन निवासी हवीवीगंज गली न0 3 थाना रागमढ जनपद फिरोजाबाद को मौके से गिरफ्तार किया गिया पकड़े गये अभियुक्तो के कब्जे से 15 अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व 02 अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 08 नाल व एक तमंचा अधवना व तमंचा वनाने की फैक्ट्री के उपकरण बरामद किये गये जिन्हे कब्जे मे लेकर थाना पर लाकर अभियुक्तगण से माल बरामदगी आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर एसपी सिटी मुकेश मिश्रा एवं सीओ सिटी हरिमोहन ने पूरे मामले को लेकर प्रेस वार्ता कर जेल भेजा गया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks