चुनावी महासंग्राम लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र भाजपा में बना सिरदर्द

!!.चुनावी महासंग्राम लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र भाजपा में बना सिरदर्द, सपा से भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव का विरोध रीता बहुगुणा ने बेटे के लिए मांगा टिकट, वर्तमान विधायक सुरेश चंद तिवारी ने कहा मुझे मिलेगा टिकट.!!

भारतीय जनता पार्टी के लिए लखनऊ कैंट सीट सिरदर्द बन चुका है। एक तरफ सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए यह सीट मांग रही हैं तो हाल ही में पार्टी में आईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भी इस सीट पर दावेदारी की चर्चा है। वहीं, बीजेपी के मौजूदा विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने भी साफ कर दिया है कि वह एक बार फिर इस सीट से लड़ना चाहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को टिकट नहीं मिलेगा। सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पहले ही साफ कर दिया है कि किसी मौजूदा विधायक या सांसद के बेटे-बेटी को टिकट नहीं मिलेगा। इसलिए जोशी के बेटे को टिकट मिलने का कोई चांस ही नहीं है।
अपर्णा यादव की दावेदारी पर उनका मानना है कि मुलायम की बहू को किसी सीट से टिकट नहीं मिलेगा और पार्टी उनका इस्तेमाल पूर प्रदेश में प्रचार के लिए करेगी। उन्होंने कहा, मैंने एक बार फिर इस सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मुझे लगता है कि टिकट मुझे ही मिलेगा। सुरेश चंद्र इस सीट से चार बार के विधायक हैं और बीजेपी से दशकों से जुड़े हुए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks