शनिवार को प्रदेश के करीब पौने दो करोड़ लोगों के खाते में 1100-1100 रुपये भेजेगी.

लखनऊ…

योगी सरकार शनिवार को प्रदेश के करीब पौने दो करोड़ लोगों के खाते में 1100-1100 रुपये भेजेगी.

सरकार द्वारा भेजे ये रुपये ऐसे लोगों को मिलेंगे जिनके बच्चे यूपी सरकार के परिषदीय स्कूलों में पढ़ते हैं. बच्चों को दो जोड़ी यूनिफार्म मुहैया कराने के लिए प्रति जोड़ी 300 रुपये की दर से 600 रुपये, एक स्वेटर के लिए 200 रुपये, एक जोड़ी जूता व दो जोड़ी मोजे के लिए 125 रुपये और एक स्कूल बैग के लिए 175 रुपये दिए जाएंगे.

अभी तक बच्चों को प्रत्येक सत्र में यह चीजें विभाग की ओर से मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती थीं. इनके लिए अलग-अलग प्रक्रिया अपनाई जाती थी. इसमें भ्रष्टाचार के अलावा इन सामानों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिलती थीं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks