भाई दूज शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, और भाई दूज की कथा

भाई दूज शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, और भाई दूज की कथा

भाई दूज शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, और भाई दूज की कथा को पढ़ने से यमराज के भय से मुक्त हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यमराज को भोजन के लिए बुलाया था। जिससे नर्क में यातनाएं भोग रहे लोगों को मुक्ति मिल सकें।

इस दिन बहन अपने भाई को प्रेमपूर्वक अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित करती हैं। बहन इस दिन अपने भाई का तिलक कर उन्हें भोजन कराती है। पुराणों के अनुसार यमुना ने भी अपने भाई यमराज को प्रेमपूर्वक भोजन के लिए आमंत्रित किया था। जिसे यमराज ने स्वीकार कर लिया था और अपनी बहन के यहां भोजन के लिए गए थे। तब ही से भाई दूज के त्योहार को मनाया जाता है। जानते हैं भाई दूज शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, कथा के बारे में…

भाई दूज का महत्व

भाई दूज के दिन बहने अपने भाई को तिलक करती हैं। मान्याताओं के अनुसार भाई दूज के दिन सूर्य देव की पुत्री यमुना ने अपने भाई यमदेव को अपने घर भोजन के लिए बुलाया था। जिससे उससे दिन नरक के जीवों को यातनाओं से मुक्ति मिल सके। अपने पापों से मुक्त होकर वे लोग सभी बंधनों से मुक्त हो गए। इसके बाद उन सभी ने मिलकर एक पर्व का शुभआरंभ किया। जिससे यमलोक के राज्य को सुख पहुंच सके। इस तिथि जो यम द्वितीया के नाम से जाना जाता है। जो तीनों लोकों में विख्यात है। इसी तिथि के दिन यमुना ने अपने भाई को भोजन कराया था। जो भी भाई इस दिन अपनी बहन के हाथ का भोजन करता है तो उसके घर में कभी भी अन्न की कभी कमी नहीं होती और साथ ही धन की प्राप्ति भी होती है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को सूर्योदय से पहले यमदेव की पूजा करने के बाद यमुना नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से उस मनुष्य को यमलोक की यातनाएं नहीं सहनी पड़ती और उसे मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।

भाई दूज पूजा विधि

  1. सबसे पहले अगर बहने शादीशुदा है तो उन्हें अपनी भाई को भाई दूज के दिन भोजन के लिए आमंत्रित करना चाहिए। भाई दूज के दिन सबसे पहले बहनों को सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  2. उसके बाद स्नान आदि करके साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद भगवान गणेश की आराधना करनी चाहिए।
  3. भगवान गणेश की आराधना करने के बाद अपने भाई का रोली और चावलों से तिलक करना चाहिए।
  4. तिलक करने के बाद अपने भाई को मिठाई खिलानी चाहिए। इसके बाद अपने भाई को प्रेमपूर्वक भोजन कराना चाहिए।
  5. भोजन करने के बाद भाईयों को अपनी बहनों को उपहार देना चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

भाई दूज की कथा : एक बार सूर्यदेव और छाया की पुत्री यमुना ने अपने भाई यमराज को प्रेमपूर्वक उनके घर आने और भोजन करने का निमंत्रण देती है कि वे उनके घर आएं और भोजन ग्रहण करें। लेकिन यमराज अपनी व्यस्तता के कारण यमुना की बात को टाल देते हैं। लेकिन कार्तिक माह के शुक्ल द्वितीया के दिन यमराज यमुना के घर अचानक पहुंच जाते हैं।

अपने भाई को दरवाजे पर खड़ा देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। यमुना अपने भाई का स्वागत सत्कार करती हैं और प्रेमपूर्वक उन्हें भोजन कराती हैं। यमराज अपनी बहन का स्नेह और प्रेम देखकर भाव- विभोर हो गए और उन्हें वर मांगने के लिए कहा। तब यमुना ने अपने भाई से वर की रूप में यह मांगा कि हर वर्ष वे इसी दिन वह उनके यहां भोजन के करने के लिए आएं और जो भी बहन इस दिन अपने भाई का टीका करके उसे भोजन खिलाए उसे आपसे किसी भी प्रकार का भय न हो। जिसके बाद यमराज यमुना को ‘तथास्तु’ कहकर यमलोक लौट गए।

उसी दिन सभी बहने अपने भाई का तिलक करके उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराती हैं। जिससे भाई और बहन को यमदेव का किसी भी प्रकार का भय नही होता।

भाई दूज की तिथि

भाई दूज तिलक का शुभ समय : 1 बजकर 10 मिनट 12 सेकंड से प्रारंभ होकर 03 बजकर 21 मिनट से 29 सेकंड तक रहेगा।

भाई दूज के शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:19 से दोपहर 12:04 तक।

विजय मुहूर्त- दोपहर 01:32 से 02:17 तक।
अमृत काल मुहूर्त- दोपहर 02:26 से 03:51 तक।

गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:03 से 05:27 तक।
सायाह्न संध्या मुहूर्त- शाम 05:14 से 06:32 तक।

निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:16 से 12:08 तक।
भाई दूज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाई जाती है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. कृष्ण कांत लवानिया का परिचय-

सिद्धांत ज्योतिष एवं वास्तु केंद्र, शगुन मैरिज ब्यूरो एवं कृष्णा जेम्स एंड ज्वैलरी, जयपुर के संस्थापक डॉ. कृष्ण कांत लवानियां जो कि “राष्ट्रीय पुरोहित, एस्ट्रोलॉजर ऑफ ताज & पिंक सिटी एवं वर्तमान विश्व नास्त्रेदमस” उप-नामों से प्रख्यात इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजर (अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 23) एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट (औरा स्कैनर टूल्स एंड टेक्निक्स साइंटिस्ट) हैं। डॉ.लवानिया जंतु विज्ञान एवं ज्योतिष शास्त्र विषय में पी.एच.डी की डिग्री प्राप्त है। दक्षिण के ब्राह्मणों द्वारा हजारों वर्ष पूर्व स्थापित की गई ज्योतिषीय पीठों में से डॉक्टर लवानिया सौराष्ट्र, कुरुक्षेत्र एवं मदुरै ज्योतिषीय पीठ के अधिपति हैं।

वर्तमान समय में इनके द्वारा विभिन्न संस्थाओं के पद सुशोभित किए जा रहे हैं जिनमें पदाधिकारी- निरंजनी अखाड़ा, उपाध्यक्ष-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, राष्ट्रीय महासचिव- ब्रह्म समाज एकता समिति, अध्यक्ष- भारतीय विज्ञान कांग्रेस ज्योतिष एवं वास्तु, अध्यक्ष- नास्त्रेदमस इंटरनेशनल फाउंडेशन ऑफ वास्तु एवं ज्योतिष, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु एक्सपर्ट- गणेशा स्पीक्स (बेजान दारूवाला जी द्वारा स्थापित), प्रचारक- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), राष्ट्रीय प्रचारक- विश्व हिंदू परिषद, स्टार प्रचारक- बजरंग दल, उपाध्यक्ष- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) एवं इंडियन स्प्रिंट राइडर्स- यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनल (UCI) स्विट्जरलैंड आदि है।

डॉ. कृष्णकांत लवानिया अपनी क्षमताओं के अनुसार कई बार सम्मानित हो चुके हैं इनको राज ऋषि अवार्ड, ज्योतिष पीठ शंकराचार्य, ज्योतिषीय रत्न, ज्योतिष भूषण, ज्योतिष वाचस्पति अवार्ड 2009 एवं 2015, बेस्ट एस्ट्रोलॉजर अवार्ड 2011, 2013 एवं 2019, अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु प्रज्ञान अवार्ड एवं जंतु विज्ञान विषय में उत्कृष्ट कार्य के लिए साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2015 एवं 2019 आदि से सम्मानित किया जा चुका है।

डॉक्टर लवानिया एशिया के सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषाचार्य स्वर्गीय बेजान दारूवाला जी के प्रमुख शिष्यों में रहे हैं, स्वर्गीय दारूवाला जी के साथ डॉ. लवानिया का ज्योतिषी अनुभव अपने 20 वर्षों के अनुभव में से 12 वर्षों का रहा है, वर्तमान में भी डॉ. लवानिया दारूवाला जी द्वारा स्थापित ज्योतिषीय संस्था गणेशा स्पीक्स के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य हैं। डॉक्टर कृष्ण कांत लवानिया सिद्धांत ज्योतिष एवं वास्तु केंद्र की भारत में लगभग 32 ऑफिसों का संचालन करते हैं इसमें लगभग 5000 ज्योतिषाचार्य इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks