
श्री गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त दोपहर 11:05 से 1:36 तक,दोपहर 3:35 से सायं 6:53 तक:ह्रदय रंजन
श्री गणेश जन्मोत्सव के बारे ज्ञानवर्धक जानकारी ओर गणेश जी स्थापना के मुहूर्त व महत्वपूर्ण नियमो के विषय में विस्तृत रूप से पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि भगवान गणेश के जन्म दिन के उत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। यह मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था गणेश चतुर्थी 10 सितम्बर शुक्रवार का उत्सव, 10 दिन के बाद, अनन्त चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है और यह दिन गणेश विसर्जन के नाम से जाना जाता है अनन्त चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु-जन बड़े ही धूम-धाम के साथ सड़क पर जुलूस निकालते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा का सरोवर, झील, नदी इत्यादि में विसर्जन करते हैं ।पौराणिक मान्यतानुसार गणपति जी का जन्म दोपहर में हुआ था इसलिए उनकी स्थापना इसी काल में होनी चाहिये। गुरुवार,09 सितंबर 2021 को चतुर्थी तिथि रात्री 12 बजकर 18 मिनट से लग जायेगी जो 10 सितंबर 2021की रात 09 बजकर 57 मिनट तक चतुर्थी रहेगी गणेश जी स्थापना मुहूर्त वैसे तो शुक्रवार सुबह सूर्योदय से पूरा दिन ही शुभ ही शुभ है आप अपनी सुविधानुसार गणेशजी की स्थापना कर सकते है मुहूर्त दोपहर 11:05 बजे से 1:36 बजे तक है इसके बाद,दोपहर 3:35 से सायं 6:53 तक फिर भी ध्यान रखे शुक्रवार को पूरा दिन शुभ है।
???? गणेश चुतर्थी पर एसएमएस ,फोटो द्वारा दोस्तों और अपने चिर- परिचितों को दे शुभकामना संदेश
आज गणेश चुतर्थी है। यह त्योहार भगवान गणेश के जन्मदिन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन, भगवान गणेश को बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है। गणेशजी को सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय माना गया है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले सबसे पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है। मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए हर वर्ष यह पर्व भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुत आस्था के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों और करीबियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
????गणेश की ज्योति से नूर मिलता हैं
सबके दिलो को सुरूर मिलता हैं जो भी जाता हैं गणेश के द्वार
कुछ न कुछ उन्हें जरूर मिलता हैं
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
????सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी।
रिद्धी सिद्धी को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूँ मैं पूजा तेरी।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
????भक्ति गणपति। शक्ति गणपति।
सिद्दी गणपति, लक्ष्मी गणपति
महा गणपति, देवों में श्रेष्ठ मेरे गणपति
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
????भगवान श्री गणेश की कृपा,
बनी रहे आप पर हर दम।
हर कार्य में सफलता मिले,
जीवन में न आए कोई गम।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
????1, 2, 3, 4, गणपति की जय जयकार। 5, 6, 7, 8, गणपति है सबके साथ।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
????सुख करता जय मोरया,
दुख हरता जय मोरया।
कृपा सिन्धु जय मोरया,
बुद्धि विधाता मोरया।
गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
????पग में फूल खिले, हर ख़ुशी आपको मिले,
कभी न हो दुखों का सामना,
यही मेरी गणेश चतुर्थी की शुभकामना।
???? धूमधाम से मनाएं गणेश चतुर्थी, लेकिन कोरोना को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
भगवान गणपति के भक्तों का इंतजार एक बार फिर से खत्म हो गया है, क्योंकि हर साल की तरह एक बार फिर से गणेश चतुर्थी का त्योहार आ गया है। इस साल 10 सितंबर यानी आज बप्पा का आगमन हुआ। लोगों ने खुशी-खुशी और पूरे विधि-विधान के साथ अपने-अपने घरों में, पंडालों में, मंदिरों में गणपति भगवान की प्रतिमा को स्थापित की है। इस त्योहार को लेकर लोगों के अंदर काफी उत्साह रहता है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि कोरोना वायरस के आने के बाद से ही हमारे त्योहार मनाने के तरीकों में बदलाव आया है और सुरक्षा की दृष्टि से ये जरूरी भी है। भले ही हम बप्पा की भक्ति में खोए रहें, लेकिन हमें ये बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना वायरस अब भी हमारे बीच मौजूद है। इसलिए आपको कुछ बातोंं का ध्यान रखकर ही इस त्योहार को मनाना है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना है।
????मास्क पहनकर ही बाहर जाएं
गणेश चतुर्थी के मौके पर लोग गणपति की प्रतिमा लेने जाते हैं, बाजार में खरीदारी करने जाते हैं, मूर्ति विसर्जन को जाते हैं आदि। आपको इस दौरान ध्यान देना है कि एक अच्छा मास्क आपको पहनकर रखना है। मास्क को लेकर लापरवाही नहीं करनी है, क्योंकि ऐसा करना आपको और आपके परिवार के लोगों को महंगा पड़ सकता है। इसलिए एक अच्छा मास्क जरूर पहनकर रखें।
????भीड़-भाड़ से दूर रहें
इस त्योहार के मौके पर आपको भीड़ से दूर रहने की भी कोशिश करनी है। लोग बप्पा के पंडालों में जाते हैं, आरती में शामिल होते हैं, बाजारो में भीड़-भाड़ रहती है आदि। आपको ऐसी जगहों से दूर रहना चाहिए। सामाजिक दूरी बनाकर आप खुद को और दूसरो को सुरक्षित कर सकते हैं। त्योहार मनाए, लेकिन एक उचित दूरी के साथ।
????बच्चों का खास ख्याल रखें विशेषज्ञ तीसरी लहर को लेकर पहले ही चेतावनी दे चुके हैं और इसको बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में आपको त्योहार के मौके पर अपने बच्चों का खास ध्यान रखना है। उन्हें अपने साथ बाजार न ले जाएं, पंडालों से बच्चों को दूर रखें, उनको बताएं कि क्यों उनका घर में रहना जरूरी है, मास्क पहनाएं और हाइजीन का पूरा ध्यान रखें आदि।
????वैक्सीन जरूर लगवा लें
कोरोना वायरस के गंभीर परिणामों से अगर हमें बचना है, तो अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। कई लोग वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स (बुखार, सिर दर्द, शरीर दर्द आदि) से डर रहे हैं, जो कि गलत है। वैक्सीन लगाने के बाद इस तरह की चीजें हर किसी को हो, ये जरूरी नहीं है। वहीं, कोरोना वायरस से बचने का अभी जो उपाय सामने है वो है वैक्सीन लगवाना। साथ ही टीके के बाद भी कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।