घर में घुसकर मारपीट तथा फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, घर में घुसकर मारपीट तथा फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट तथा फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त उमेश चंद्र को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.05.2021 को थाना अवागढ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 137/2021 धारा 323, 504, 506, 307, 452, 427 भादवि में फरार चल रहे अभियुक्त उमेश चंद्र पुत्र राम प्रकाश निवासी ग्राम सामंत खेड़ा थाना अवागढ एटा को मुखबिर की सूचना पर उसी के घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- उमेश चंद्र पुत्र राम प्रकाश निवासी ग्राम सामंत खेड़ा थाना अवागढ एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
1- उ.नि. सतीश कुमार
2- का0 अंकुर कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks