15मई को संघ परिवार के सभी संगठन व विचार परिवार मनायेंगे

एटा,12मई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीमान अरूण जी भाई साहब ने वर्चुअल समन्वय वैठक मे 15मई को संघ परिवार के सभी संगठन व विचार परिवार मनायेंगे।इसी क्रम मे विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि विश्व हिन्दू परिषद के सभी आयामों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से अपील है कि विश्व परिवार दिवस के अवसर प्रत्येक हिन्दू परिवार द्वारा यह दिन विभिन्न सेवा कार्य एवं संस्कारप्रद कार्यक्रम करते हुए ब्यतीत किया जाये तथा रात्रि मे परिवार के सभी सदस्य एक साथ भोजन मंत्र के साथ सहभोज करे।
श्री चौहान ने कहाँ कि पशुओ को चारा डालना,चीटियों को आटा डालना,पंछियों को दाना डालना व उनके लिए छत पर पानी रखना,सभी परिजनो द्वारा मिलकर घर को स्वच्छ करना,अपने घर को सैनिटाइज करना,परिवार मे स्वदेशी के महत्व की चर्चा करना,परिवार के सभी सदस्य सामूहिक रूप से भोजन निर्माण करे अपना अपना योगदान दे,भोजन से पूर्व आर्दश हिन्दू परिवार कैसा हो यह चर्चा करना,अंत मे भोजन मंत्र के पश्चात सामूहिक भोजन करना।इसके साथ साथ इस कोरोना महामारी काल मे वायुमंडल को शुद्ध करने के लिए सभी लोग अपने अपने घरों पर हवन करे ताकि वायुमंडल मे शुद्व ऑक्सीजन का निर्माण हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks