पं. अलंकार अग्निहोत्री ने किया संगठन का विस्तार ; पं  हरिप्रकाश शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता की सौंपी जिम्मेदारी

बरेली ,मेरठ । राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई प्रमुख पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अलंकार अग्निहोत्री ने समाज सेवा में सक्रिय भूमिका को देखते हुए ‘ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य’ के संस्थापक व राष्ट्रीय महामंत्री पंडित हरिप्रकाश शर्मा (मेरठ) को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें उत्तर प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी।
​इसी क्रम में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से ‘ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य’ के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का गाजियाबाद जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अलंकार अग्निहोत्री ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनजर कई विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा की गई।
​प्रमुख पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
​पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में ‘ब्राह्मण वंशीय एकता लक्ष्य’ के राष्ट्रीय संरक्षक महेश शर्मा (बुदीना कलां, मुजफ्फरनगर) और प्रदेश संरक्षक अशोक शर्मा (84 लाठियान खाप) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​इसके अलावा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष रविंद्र कौशिक, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव पंडित चमन लाल कुकी और प्रिंस गौड़ सहित संगठन के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks