
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, जहरखुरानी की घटना को अंजाम देने वाला युवक गिरफ्तार, नगदी, कागजात व फोन बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जहरखुरानी की घटना को अंजाम देने वाले युवक को नगदी, कागजात व मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 31.03.2021 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक को एक युवक लावारिस/बेहोशी की हालात में मिला जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद युवक ने अपना नाम आकाश पुत्र अशोक निवासी लोनी गाजियाबाद बताया। युवक ने बताया कि वह अपने गांव जा रहा था तभी अज्ञात युवक द्वारा उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका सामान लूट लिया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर *मुअसँ- 273/21 धारा 328, 379, 411 भादवि बनाम अज्ञात* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। दिनांक 02.04.2021 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त सिराजुद्दीन को आगरा रोड बस स्टैंड के पास से नगदी, कागजात व एक मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- सिराजुद्दीन पुत्र नवाब सिंह निवासी नगला गंगी थाना सकीट जिला एटा।
बरामदगीः – 1- 3400 रूपये , पैन कार्ड , ड्राइविंग लाइसेन्स, डेबिट कार्ड , आधार कार्ड व एक मोबाइल फोन
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
1- थाना प्रभारी श्री सुभाष सिंह कठेरिया
2- उ0नि0 श्री मोहित राणा
3- का0 रामेन्द्र सिंह
4- का0 भूपेन्द्र कुमार
5- चालक का0 राकेश कुमार