पूरनपुर रघुनाथपुर की शिक्षक संकुल मासिक संगोष्ठी का आयोजन-रिपोर्ट,सुमित गुप्ता 

 

पीलीभीत विकासखंड पूरनपुर रघुनाथपुर की शिक्षक संकुल मासिक संगोष्ठी का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय इंद्रानगर में हुआ।

संगोष्ठी में शिक्षकों ने स्व निर्मित टीएलएम का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
संकुल रघुनाथपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय इंद्रानगर में संकुल स्तरीय सामूहिक संगोष्ठी वरिष्ठ प्रधानाध्यापिका परवीन आरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो0 रिजवान ने आए हुए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

संगोष्ठी में संकुल प्रभारी ऋषि कुमार सक्सेना ने शासन के 14 पैरामीटर पर सूचना, पाठ योजना, ई-पाठशाला, मोहल्ला पाठशाला, गृह कार्य, सीएमसी की नियमित बैठक, पाठ्य सहगामी कार्यकलाप पर चर्चा, प्रेरणा सूची, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, टीचिंग प्लान पर चर्चा, भाषा, गणित का टीएलएम आदि की विस्तृत जानकारी दी।

संगोष्ठी में शिक्षकों ने अपने स्व निर्मित टीएलएम का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसमें उनके कार्यों की सभी ने सराहना की। संगोष्ठी में संकुल प्रभारी ऋषि कुमार सक्सेना, मो0 रिजवान, मो0 नूर खां, अवधेश कुमार, विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, रामसेवक, वजाहत मियां, नाजिया खानम, राधाकृष्ण कुशवाहा, पारुल गुप्ता, परवीन आरा, महबूब हुसैन, चांद मियां, मो0सलमान, शशि प्रभा, परमजीत कौर, नैंसी गुप्ता, मिथलेश शुक्ला, वंदना यादव, उमाशंकर, शालिनी, ज्योति, रितु पांडेय सहित दर्जनों शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक मौजूद रहे

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks