
UP बोर्ड ने जारी की सभी जिलों में परीक्षा केन्द्रों की सूची, 18 फरवरी तक हो सकेगी आपत्ति
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्रों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया. बोर्ड ने रविवार तक 44 जिलों की सूची बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया था. प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, कौशाम्बी व फतेहपुर समेत 31 जिलो की सूची जारी नहीं हो सकी थी जिसे जारी कर दिया गया.
ऐसे देखें परीक्षा केंद्र की सूची-
2021 के लिए यूपी बोर्ड केंद्र सूची आधिकारिक साइट में प्रकाशित की गई है. अपना यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-
● UPMSP की आधिकारिक साइट https://upmsp.edu.in/ पर जाएं.
● हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्र आवंटन लिंक पर क्लिक करें.
● जिला कोड, जिला नाम और परीक्षा केंद्र सूची वाला एक पृष्ठ खुल जाएगा.अपने जिले का चयन करें
● up board exam center list 2021 पीडीएफ डाउनलोड करें.
● पीडीएफ में अपने स्कूल का नाम खोजें. आपको अपना परीक्षा केंद्र पता चल जाएगा.
बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की रिवाइज्ड सूची को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है. बोर्ड के अनुसार यह सूची अभी फाइनल नहीं है. यदि किसी भी जिले में किसी संस्था के छात्र, अभिभावक, प्रबंधन या प्रधानाचार्य को अभी भी कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति 18 फरवरी तक बोर्ड की ई मेल आईडी [email protected] पर लिखकर भेज सकता है.18 फरवरी के बाद ई-मेल से मिली सभी आपत्तियों का निस्तारण बोर्ड स्तर पर गठित केंद्र निर्धारण समिति के स्तर से किया जाएगा. आपत्तियों का निराकरण करने के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 22 फरवरी को जारी होगी.