जिला जेल में जिला जज, DM व SSP का औचक निरीक्षण ; सुरक्षा परखी बंदियों के हुनर को सराहा



बरेली। जिला कारागार में सुरक्षा, अनुशासन और सुधार व्यवस्था को परखने के लिए जिला जज, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, सीजेएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक डॉ. आलोक शुक्ला ने अधिकारियों को जेल का भ्रमण कराया और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की बिंदुवार जानकारी दी।
उच्चाधिकारियों ने जेल अधीक्षक के साथ बैरकों, भोजनालय और अस्पताल का बारीकी से मुआयना किया। अधिकारियों ने बंदियों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए जेल मैन्युअल के शत-प्रतिशत पालन के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में बंदियों द्वारा किए जा रहे जरी-जरदोजी के कार्य का भी अवलोकन किया। जेल अधीक्षक डॉ. आलोक शुक्ला की देखरेख में चल रहे इन सुधारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह हुनर बंदियों को रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मददगार साबित होगा। मौके पर मौजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी और रोजगार अधिकारी को भी बंदियों के कौशल विकास को और बेहतर करने के निर्देश दिए गए।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks