नाबालिग का वीडियो वायरल कर आत्महत्या के लिए विवश करने पर अभियुक्त गिरफ्तार




बरेली। नाबालिग से दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियो वायरल कर उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त निर्दोष राठौर (निवासी साजनपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे नवदिया झादा पुल के नीचे से दबोचा।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित ‘ब्लू डायमंड होटल’ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे क्षुब्ध होकर पीड़िता ने उसी रात आत्महत्या कर ली थी। 22 जुलाई को थाना बिथरी चैनपुर में धारा 108 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks