बरेली आईटीआई टॉपर आकांक्षा ,अब यूपी पुलिस में बनीं एएसआई

बरेली। ​राजकीय आईटीआई (सीबीगंज) की छात्रा आकांक्षा सिंह ने अपने हुनर के दम पर उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई – मिनिस्ट्रियल) के पद पर चयनित होकर युवाओं के सामने नई मिसाल पेश की है। उन्होंने संस्थान के स्टेनोग्राफी ट्रेड में भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था।
​आईटीआई में सीखे गए शॉर्टहैंड, टाइपिंग और कार्यालयीय प्रबंधन के व्यावहारिक ज्ञान ने उनकी इस सफलता की राह आसान की। अपनी उपलब्धि पर आकांक्षा ने कहा, “शॉर्टहैंड में गति और सटीकता केवल नियमित अभ्यास से आती है। मैंने हर दिन खुद को बेहतर बनाने पर जोर दिया।”
​उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और सरकार की कौशल विकास नीतियों को दिया। इस उपलब्धि पर आईटीआई सीबीगंज में जश्न का माहौल है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, आकांक्षा की यह कामयाबी साबित करती है कि वोकेशनल एजुकेशन युवाओं को सीधे आत्मनिर्भरता और सुरक्षित करियर की ओर ले जाती है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks