दुर्विजय शाक्य के जन्मदिन पर , बाबा बनखंडी नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद रोपे चंदन के पौधे

बरेली। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा नेता प्रतेश पाण्डेय की ओर से बाबा बनखंडी नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान दुर्विजय सिंह शाक्य ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और बाबा बनखंडी नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रुद्राभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में चंदन के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस आयोजन में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण सक्सेना, महापौर डॉ. उमेश गौतम, रोली पाण्डेय, सुमित योगी, डॉ. बनवारी लाल शर्मा, प्रदीप सक्सेना, अभिषेक गुप्ता, रिंकू राठौर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks