
बरेली। अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली की मासिक बैठक एकता नगर स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता सुषमा रानी शास्त्री के आवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता ओम पाल सिंह ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व मासिक बैठक प्रभारी गिरिराज किशोर सिंह चौहान ने कुशलतापूर्वक निभाया।
22 सितंबर को होगी भव्य विचार गोष्ठी
संगठन के जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव वर्मा ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि ‘हिंदी दिवस पखवाड़ा’ के उपलक्ष्य में आगामी 22 सितंबर को अधिवक्ता परिषद जिला कार्यालय पर एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन करेगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अनुज कांत सक्सेना को सर्वसम्मति से कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में पूर्व प्रांत सदस्य राजेंद्र प्रसाद मम्मा, संरक्षक पूरन लाल प्रजापति, महामंत्री हजारी लाल, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, अरविंद सिंह गौर, अरविंद सिंह, गौरव राठौर, कमल कुमार, संजय सक्सेना, अमित सक्सेना, रूपेश कुमार, सोमपाल, सुषमा रानी शास्त्री, आंचल सक्सेना और तेज पाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
बैठक के समापन पर जिलाध्यक्ष ओम पाल सिंह ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।