लाखों दीयों की रोशनी से जगमग हुआ बरेली, PM मोदी के जनसेवा में अनूठा उत्सव कलेक्ट्रेट पर लेज़र शो और रंगोली ने मोहा मन



बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य नजारा देखने को मिला। गुरुवार की शाम जनपद बरेली रोशनी से नहा उठा। जनपदभर में लाखों दीयों की श्रृंखला जलाकर सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का जोरदार संदेश दिया गया।
नाथ नगरी से लेकर गांवों तक जली सेवा की ज्योति
अभियान के तहत बरेली के पौराणिक नाथ मंदिरों, लीलौर झील के किनारे, कलेक्ट्रेट परिसर, सभी तहसील मुख्यालयों, नवाबगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय, गाँधी उद्यान, सीआई पार्क और रामायण वाटिका में दीपोत्सव का आयोजन हुआ। शहर के सभी प्रमुख चौराहों और सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने घरों पर दीप जलाकर अभियान को जन-आंदोलन का रूप दे दिया।
कलेक्ट्रेट पर लेज़र शो का आकर्षण
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सुंदर रंगोली और दीप प्रज्वलन के साथ-साथ एक भव्य लेज़र शो का आयोजन किया गया, जिसने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीयों की कतारों ने सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा की भावना को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
प्रशासन की अपील: अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास


जिला प्रशासन ने आयोजन में जुटे नागरिकों, कर्मचारियों और स्वयंसेवी संगठनों का आभार जताया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक प्रतीकात्मक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प है।
प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी सहित सभी अपर जिलाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks