
रिठौरा। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक कस्बे से युवती के प्रेमी संग जाने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश उर्फ अभिषेक कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी बीच मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब आरोपी युवक की मां को कथित तौर पर जबरन घसीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। आरोप है कि युवती के परिजनों ने मंदिर के एक पुजारी की कथित मदद और संलिप्तता से आरोपी की मां के साथ अभद्रता की।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल किए जाने की बात सामने आ रही है।