बिल्डरों संग  BDA का ‘विकास संवाद’, ऑनलाइन नक्शे से NOC तक समस्याओं का होगा तुरंत समाधान


बरेली। मुख्यमंत्री के सुशासन, पारदर्शिता और Ease of Doing Business के विजन के तहत बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बिल्डर्स, डेवलपर्स एवं लाइसेंस प्राप्त तकनीकी प्रोफेशनल्स (LTPs) के साथ ‘बीडीए विकास संवाद’ आयोजित किया। बैठक में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने परियोजनाओं से जुड़ी व्यावहारिक एवं प्रक्रियात्मक समस्याएं रखीं।
बैठक में FASTPAS के जरिए ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, Completion/Occupation Certificate, RERA Registration, Internal Development Works, Compounding, Fire NOC एवं Air Force NOC सहित विभिन्न वैधानिक अनुपालनों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही मार्गदर्शन एवं समाधान उपलब्ध कराया और लंबित प्रकरणों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष बीडीए ने कहा कि ‘संवाद से समाधान’ की कार्यप्रणाली को मजबूत करते हुए प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। उन्होंने स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण और आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियों के बाद ही कब्जा देने पर भी जोर दिया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks