यूजीसी नेट में दीपिका मौर्य ने पाई सफलता, बढ़ाया मान


बरेली। इन्वर्टीज यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में एमटेक एवं सिल्वर मेडल से सम्मानित दीपिका मौर्य ने यूजीसी नेट (जून 2026) की कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार व शहर का नाम रोशन किया है। दीपिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता,बहन और चाचा जयदेव मौर्य को दिया है।
दीपिका के पिता एमएलसी बहोरन लाल मौर्य एवं माता माया मौर्य (शिक्षिका) हैं। उनकी बड़ी बहन भूमिका मौर्या भी इन्वर्टीज यूनिवर्सिटी से एमटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। दीपिका की इस सफलता पर परिवार एवं शिक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता,सभासद नीरज कुमारी, कमलेश गंगवार, आरके कश्यप दिनेश भास्कर आदि शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks