परतापुर चौधरी मार्ग पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी; इज्जतनगर पुलिस ने जारी किया हुलिया

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में रोड नंबर-5 और 6 के बीच परतापुर चौधरी जाने वाले रास्ते पर करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 29 अगस्त 2026 को आरपीएफ की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार महिला का रंग सांवला, गोल चेहरा और कद करीब पांच फुट है। उसने हरा ब्लाउज, लाल-नीली लाइनदार साड़ी, हरे रंग की शॉल और पैरों में चप्पल पहन रखी थी। महिला के हाथ में कड़ा, उंगली में अंगूठी व छल्ला तथा गले में माला थी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि महिला के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर थाना इज्जतनगर को तत्काल सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। संपर्क नंबर 09368789164 एवं 9454403092 जारी किए गए हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks