पर्वतों के नाम से सजेगा ग्रेटर बरेली , 11 सेक्टरों को मिली खास पहचान

बरेली। ग्रेटर बरेली आवासीय योजना को विशिष्ट पहचान देने के लिए इसके 11 सेक्टरों का नाम देश की प्रमुख पर्वत श्रृंखलाओं, पर्वतों और धार्मिक-सांस्कृतिक स्थलों के नाम पर रखा गया है। सेक्टर-1 से 11 तक हिमाद्रि, शिवालिक, नीलगिरि, सह्याद्रि, विंध्याचल, धौलाधार, मेरु, नंदा देवी, त्रिशूल, केदारगिरि और गोवर्धन एन्क्लेव नाम दिए गए हैं।
योजना के केंद्र में स्थित मेरु एन्क्लेव को विशेष महत्व दिया गया है। यहां सेन्ट्रल पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री जी कर चुके हैं। इसी क्षेत्र में प्रीमियम आवासीय परिसर भी विकसित किया जा रहा है, जिसे जल्द जनता के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
हिमाद्रि और शिवालिक सेक्टरों के बीच से गुजर रही नहर को कैनाल फ्रंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस तरह ग्रेटर बरेली में पर्वत, जल और हरियाली को एक साथ जोड़कर आधुनिक टाउनशिप की नई पहचान तैयार की जा रही है।
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय, आईएएस, ने कहा कि सेक्टरों का नामकरण केवल पहचान देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि योजना को विशिष्ट स्वरूप देने का प्रयास है। मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुरूप यहां आधुनिक विकास के साथ प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण का समन्वय किया जा रहा है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks