श्रावण के आखिरी सोमवार को लेकर , एसपी सिटी मानुष पारिक ने किया मध्य रात्रि निरीक्षण

बरेली। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मध्य रात्रि पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने थाना कोतवाली एवं सुभाषनगर क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी सिटी ने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की रात्रि ड्यूटी चेक की और उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, प्रभावी रात्रि गश्त तथा संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी के निर्देश दिए। एसपी सिटी के मध्य रात्रि निरीक्षण से कांवड़ मार्ग पर पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता साफ नजर आई।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks