रिठौरा में भी दिखा आस्था और पुलिस का संगम, महिला कांवरियों पर बरसाये फूल

बरेली, रिठौरा। सावन के तीसरे सोमवार पर रिठौरा में आस्था और पुलिस सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। हरिद्वार, कछला घाट, गढ़मुक्तेश्वर समेत विभिन्न पवित्र गंगाघाटों से जल लेकर गुजर रहीं महिला कांवरियों का पुलिस ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।
पुलिस चौकी रिठौरा एवं थाना हाफिजगंज पुलिस की ओर से किए गए

इस स्वागत से महिला कांवरियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। चौकी इंचार्ज राजीव शर्मा, एसआई पायल रानी, हेड कांस्टेबल रूपदेई, कांस्टेबल सोनम, पूनम सहित तमाम पुलिसकर्मियों ने महिला कांवरियों पर फूल बरसाए और उन्हें श्रद्धाभाव से प्रसाद खिलाया।
पुलिस के इस सेवा भाव की महिला कांवरियों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की। सावन के पावन अवसर पर पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के साथ-साथ मानवता और धार्मिक श्रद्धा का परिचय देते हुए कांवड़ियों की सेवा को प्राथमिकता दी। इस दौरान माहौल ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से भक्तिमय नजर आया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks