बरेली को सजाने में जुटा नगर निगम, बदायूं रोड पर कूड़ा पूछ रहा—‘मेरा क्या ?’ नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल


बरेली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां शहर चारोंओर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं मुख्य बदायूं रोड पर गन्ना मिल के सामने सड़क किनारे लगा कूड़े का ढेर नगर निगम की व्यवस्थाओं को आईना दिखा रहा है।
देशभक्ति के रंग में रंगे शहर के बीच सड़क किनारे बिखरा कूड़ा राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
सवाल यह है कि जब शहर को सजाने-संवारने पर जोर है, तो मुख्य मार्ग पर लगे कूड़े के ढेर पर नगर निगम की नजर कब पड़ेगी? स्थानीय लोगों ने तत्काल सफाई कराकर सड़क को स्वच्छ रखने की मांग की है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks