
बरेली। अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुड़िया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा के पास जांच के दौरान एक वाहन में खनिज परिवहन के लिए प्रस्तुत किया गया Inter-State Transit Pass (ISTP) अमान्य पाया गया। मामले में वाहन चालक, वाहन स्वामी समेत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बहेड़ी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात लेखपाल शुभम राजपूत और दिवाकर गंगवार ने वाहन संख्या UP25ET5358 की जांच की। परिचालक द्वारा प्रस्तुत ISTP का M-Check App के माध्यम से सत्यापन किया गया, जिसमें ISTP Invalid पाया गया। अभिलेख में ISTP संख्या 6863202601942701145 तथा Origin Transit Pass No. OJ00422222394, दिनांक 11 अगस्त 2026 अंकित था।
दस्तावेज में वाहन का Origin Village Hathikhal, तहसील लालकुआं, जिला नैनीताल (उत्तराखंड) तथा Entry और Destination District Bareilly दर्ज था। ISTP संदिग्ध पाए जाने पर उप जिलाधिकारी बहेड़ी के आदेश पर नायब तहसीलदार बहेड़ी दिवाकर सिंह द्वारा वाहन को थाना बहेड़ी पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मामले की सूचना खनन अधिकारी बरेली को दी गई। मौके पर जांच के दौरान M-Check App पर ISTP के अमान्य पाए जाने के बाद खनन अधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चालक, वाहन स्वामी और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
खनन विभाग ने स्पष्ट किया कि खनिजों के परिवहन के लिए वैध ISTP और आवश्यक अभिलेख अनिवार्य हैं। अमान्य ISTP अथवा बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी बहेड़ी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।