
बरेली। शादी का झांसा देकर युवती से कई बार संबंध बनाने, शादी की बात कहने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने तथा 8 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में इज्जतनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की लिखित शिकायत पर 10 अगस्त को थाना इज्जतनगर में आरोपी मोहित कुमार कन्नौजिया समेत अन्य के खिलाफ मु0अ0सं0 727/26, धारा 69/352/351(3)/308(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी इज्जतनगर सुरेश चन्द्र गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहित कुमार कन्नौजिया पुत्र मनोहर पाल सिंह, निवासी जगतपुर, थाना बारादरी, बरेली को गल्ला मंडी के सामने से करीब 11:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल मनीष मलिक और कांस्टेबल सौरभ कुमार शामिल रहे।