
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। बंद रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर एक ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा, इसी दौरान उसकी एक्सप्रेस ट्रेन से टक्कर हो गई।
ट्रैक पर ट्रैक्टर देख रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते ट्रेन को नियंत्रित कर लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूचना पर रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई है।