कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में ट्रैफिक का बड़ा प्लान, भारी वाहनों के रूट बदले —इन रास्तों से ही गुजरें

बरेली। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को देखते हुए बरेली जोन में यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ा रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। बरेली में कांवड़ियों की भारी आमद को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जबकि दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद, लखनऊ और आगरा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

85% कांवड़िये कछला घाट से पहुंचेंगे बरेली

ट्रैफिक प्लान के मुताबिक करीब 85 प्रतिशत कांवड़िये कछला घाट से गंगाजल लेकर बदायूं–भमोरा–देवचरा–रामगंगा–करगैना–चौपुला पुल–लाल फाटक पुल–कैंट–बुखारा मोड़ होते हुए बरेली के विभिन्न शिव मंदिरों तक पहुंचेंगे। करीब 10 प्रतिशत कांवड़िये ब्रजघाट से रामपुर–मीरगंज–फतेहगंज पश्चिमी–सीबीगंज होते हुए और करीब 5 प्रतिशत हरिद्वार से रुद्रपुर–बहेंड़ी–बिलवा पुल होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
इन रास्तों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
झुमका/परसाखेड़ा रोड नंबर-1, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदियाझाड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से बरेली शहर की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा देवचरा चौराहा, रम्पुरा मोड़ और अडडा मोड़ से बदायूं रोड पर भी भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों का बदला रूट
बरेली से रामपुर, मुरादाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास–मीरगंज–मिलक–शाहाबाद–बिलारी–हजरतनगर गढ़ी–सिरसी–सम्भल–सिरसी कट/गंगा एक्सप्रेसवे–हापुड़–दिल्ली होकर जाएंगे।
वहीं लखनऊ की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते मुरादाबाद/हापुड़ होकर दिल्ली पहुंच सकेंगे। लखनऊ से बदायूं जाने वाले भारी वाहनों के लिए कटरा–नवादा–दातागंज–डहरपुर कलां–बदायूं मार्ग निर्धारित किया गया है।

आगरा और लखनऊ जाने वालों के लिए भी वैकल्पिक रास्ते
बरेली से आगरा जाने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा/ट्रांसपोर्ट नगर–इन्वर्टीज तिराहा–बड़ा बाईपास–मिलक–रामपुर–शाहाबाद–बिलारी–हजरतनगर गढ़ी–सम्भल–बबराला–गुन्नौर–नरौरा–अलीगढ़ होकर जाएंगे। वहीं नैनीताल और पीलीभीत रोड से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को बड़ा बाईपास–इन्वर्टीज तिराहा–फरीदपुर बाईपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर भेजा जायेगा।

रोडवेज बसों के भी बदले रूट

पुराना बस अड्डा से चलने वाली रोडवेज बसें अय्यूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, बिहारीपुर/बियावान कोठी, मालियों की पुलिया, सैटेलाइट और बड़ा बाईपास होते हुए संचालित होंगी। दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट–नरियावल–ट्रांसपोर्ट नगर–इन्वर्टीज तिराहा–बड़ा बाईपास होकर जाएंगी।
यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही निकलें, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान जाम और यातायात संबंधी परेशानी से बचा जा सके।
नोट: एडवाइजरी के अनुसार श्रावण सोमवार के लिए रूट डायवर्जन शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक रहेगा और दूसरे सोमवार के डायवर्जन को श्रावण शिवरात्रि के मद्देनजर 11 अगस्त की रात 12 बजे तक बढ़ाया गया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks