
बरेली ।108वें उर्स-ए-रज़वी का आज शनिवार को आखिरी दिन है। कुल शरीफ को लेकर देश-विदेश से लाखों जायरीन बरेली पहुंचे हैं। शहर के चौराहों से लेकर प्रमुख मार्गों तक जायरीन ही जायरीन नजर आ रहे हैं और लगभग सभी होटल फुल हैं।
आज दोपहर 2:38 बजे इस्लामिया ग्राउंड में कुल शरीफ होगा। उर्स को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 6 कंपनी PAC के साथ चार जनपदों का पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस लाइन स्थित ICCC से निगरानी के साथ सैकड़ों ड्रोन कैमरों से उर्स क्षेत्र और शहर पर नजर रखी जा रही है।
शरारती तत्वों पर सोशल मीडिया के जरिए भी पैनी नजर है। माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सावन माह के चलते उर्स क्षेत्र में नॉनवेज और बिरयानी की बिक्री पर रोक है, जबकि लंगरों में शाकाहारी बिरयानी परोसी जा रही है।
डीएम और एसएसपी लगातार सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं, वहीं पुलिस का रूट मार्च भी जारी है।