
बरेली। अक्सर इंसानों को सड़क किनारे या पार्कों में आराम करते देखा जाता है, लेकिन बरेली में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पीलीभीत बाइपास मुख्य सड़क मार्ग पर पॉश कॉलोनी सनसिटी विस्तार के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक बाहर एक घोड़ा बिल्कुल इंसानों की तरह आराम की मुद्रा में सड़क पर बैठा नजर आया।
घोड़ा पूरी तरह निश्चिंत होकर सड़क पर आराम फरमा रहा था, जबकि उसके आसपास से लगातार वाहन गुजरते रहे। यह अनोखा दृश्य देखकर राहगीर कुछ पल के लिए ठिठक गए और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इसकी तस्वीरें और वीडियो भी कैद कर लीं।
यह नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। किसी ने इसे घोड़े की बेफिक्री बताया तो किसी ने कहा कि जानवर भी इंसानों की तरह थकने पर आराम करना जानते हैं। कुछ देर तक सड़क पर मौजूद लोगों की नजरें इसी घोड़े पर टिकी रहीं।