नारी शक्ति के सम्मान में महिला आयोग पुष्पा पांडे की पहल से : कन्या जन्मोत्सव से लेकर गोद भराई तक गूंजा बिथरी चैनपुर

बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य मैडम पुष्पा पांडे की अध्यक्षता में सोमवार को विकासखंड बिथरी चैनपुर में भव्य नारी जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए।
चौपाल में ब्लॉक प्रमुख श्री मति बृजेश कुमारी, खंड विकास अधिकारी आशीष पाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती विमला, मंजू राठौर (यू.पी. एसआरएलएम), सुपरवाइजर श्वेता पाठक, रिंकी सैनी (जिला मिशन कोऑर्डिनेटर), हरविंदर कौर, शारीन (जेंडर स्पेशलिस्ट, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन) तथा चंचल गंगवार (केंद्र प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर) सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं दो नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को महिला एवं बाल विकास, स्वयं सहायता समूह, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके बाद ब्लॉक परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथरी चैनपुर में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में माननीय सदस्य ने नवजात बच्चियों को बेबी क्लॉथ किट भेंट की और उनके माता-पिता को बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां परिवार और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
इस अवसर पर डॉ. उत्तरा शर्मा, डॉ. सायमा एवं स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के समापन पर माननीय सदस्य ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बिथरी चैनपुर का औचक निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
महिला सशक्तिकरण, बेटी सम्मान और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks