प्रत्येक व्यक्ति वृक्ष रोपित कर राष्ट्रीय मिशन को सफल बनाएं- विनोद चतुर्वेदी

रिपोर्ट- नीरज कुमार
कालपी जालौन 19 जुलाई
वृक्षारोपण समारोह मे विधायक विनोद चतुर्वेदी पंडित मनोज अवस्थी समेत दोनों ने वृक्षारोपित कर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति वृक्ष लगाये जिससे शरीर मे होने वाली बीमारी स्वत: खत्म हो जाए तथा अपने जीवन को सदैव हरी-भरी जगह में रहकर प्रतिदिन ऑक्सीजन प्राप्त करें नगर की जानी-मानी संस्था घुमंतू हसंतू के तत्वाधान में पालिका अध्यक्ष एवं संस्था के लोगों ने वृक्ष रोपित कर मां के नाम एक वृक्ष लगाने के लिए पुर जोर आवाहन किया।
रविवार के दिन राजघाट स्थित यमुना मईया समीप बिहारी मंदिर प्रांगण में आयोजित वृक्षारोपण समारोह मे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव ने वृक्ष रोपित करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन के लिए प्रत्येक वृक्ष संजीवनी बूटी की तरह लाभदायक होता है इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति वृक्ष को रोपित कर अपने पुत्र के समान देखभाल कर बड़ा बनाने में सदैव अग्रसर रहें संस्था पूर्व अध्यक्ष जय खत्री एवं वर्तमान अध्यक्ष राजेश पुरवार समेत दोनों ने वृक्ष रोपित करते हुए कहा कि जिस जगह वृक्ष होता है उस जगह सदैव ऑक्सीजन रहने वाले लोगों को बराबर मिलती है साथ में वह जगह प्रदूषण मुक्त होती है इसलिए प्रत्येक वृक्ष मनुष्य के जीवन के लिए संजीवनी बूटी की तरह लाभदायक होता है इतना भी नहीं नगर को तथा अपने मोहल्ले घर पड़ोस आदि जगहों पर वृक्ष रोपित कर चारों तरफ हरित क्रांति उत्पन्न करें साथ में रोपित हुए वृक्षों को अपने पुत्र पुत्री के समान देखभाल कर बड़ा करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन अवश्य करें इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्ष लगाकर नगर को चारों तरफ हरा भराकर दूसरों को वृक्ष लगाने के लिए संदेश दें वृक्षारोपित करने वाले चेयरमैन प्रतिनिधि रवीद्र यादव शरद तिवारी राजेंद्र पोरवाल आशीष यादव गंगाराम प्रजापति आशु बाबा ठेकेदार बिश्नोई अभिषेक तिवारी लिपिक शिशुपाल सिंह पप्पी यादव लिपिक सरफराज खान उर्फ बाबा आदि लोगो ने बिहारी भगवान दरबार में माथा टेककर स्वयं तथा परिवार खुशहाली हेतु आशीर्वाद मांगा।
विधायक एवं श्री मद्भागवत कथा वाचक मनोज अवस्थी वृक्षारोपण करते हुए।