90 विवेचनाओं की समीक्षा में SSP का बड़ा एक्शन, चार दरोगाओं पर जांच के आदेश

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज बुधवार को कैंप कार्यालय में थाना प्रेमनगर, कैंट, क्योलड़िया और फरीदपुर की कुल 90 विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विवेचनाओं में लापरवाही मिलने पर थाना फरीदपुर के उपनिरीक्षक ध्यानन्द शर्मा व सौरभ सिसवाच तथा थाना कैंट के उपनिरीक्षक भीष्म सिंह और इंतजार हुसैन के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।
बैठक में सभी विवेचकों को साक्ष्य आधारित, निष्पक्ष और समयबद्ध विवेचना पूरी कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं प्रेम प्रसंग से जुड़े छह अपहरण मामलों में अब तक बरामदगी न होने पर अलग-अलग टीमों का गठन कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि विवेचनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही बताया कि 15 जुलाई को इन चारों थानों की दोबारा समीक्षा होगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विवेचकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks