बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ पत्रकारों समेत 21 श्रद्धालुओं का अमरनाथ रवाना हुआ पहला जत्था

बरेली। बाबा अमरनाथ के दर्शन की आस्था लिए बरेली से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना हो गया। श्रद्धा और उत्साह के माहौल में पत्रकारों समेत करीब 21 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। यात्रा पर रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाए और मंगलमय यात्रा की कामना की।
अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए जत्थे में विवेक मिश्रा, विवेक गुप्ता, लोटा मुरादाबादी, अशोक कुमार, अनुराग शर्मा, शुभम, स्वर्ग सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। सभी यात्रियों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करने की बात कही।
श्रद्धालुओं के रवाना होने पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत करते हुए सुरक्षित और सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। बरेली से निकला यह जत्था आस्था, भक्ति और उत्साह के साथ बाबा बर्फानी के दरबार की ओर रवाना हुआ।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks