
बरेली। थाना फरीदपुर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त फैजान उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने ही सगे भाई सारिफ की हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सीमेंट की ईंट भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के मुताबिक 19 जून 2026 को थाना फरीदपुर क्षेत्र के मोहल्ला शान्तीनगर निवासी नसरीन की तहरीर पर मुकदमा संख्या 464/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत फैजान उर्फ विक्की के खिलाफ अपने भाई सारिफ की हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर 24 जून 2026 को थाना फरीदपुर पुलिस ने आरोपी फैजान उर्फ विक्की को मोहल्ला फर्रखपुर स्थित घटनास्थल वाले मकान से दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ और विवेचना में सामने आया कि घटना में अमन पुत्र इकबाल और जीशान पुत्र लल्लन शाह की भी भूमिका प्रकाश में आई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि विवाद के बाद उसने अपने परिचितों को बुलाया और ईंट से हमला किया, जिसमें उसके भाई सारिफ की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल ईंट को फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।
पुलिस ने आरोपी फैजान उर्फ विक्की को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में प्रकाश में आए अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है