
बरेली । केंद्रीय कारागार इज्जतनगर से एक कैदी के फरार होने की सूचना सामने आई है। फरार कैदी की पहचान दिनेश पुत्र अरविंद, निवासी नेनेडा राजपूत, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा के रूप में बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दिनेश को जनपद बिजनौर से पॉक्सो एक्ट के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ बजे करीब जेल से फरार हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फरार कैदी की तलाश में टीमें जुट गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।