नागरिक सुरक्षा बरेली में पदोन्नति का जश्न, इज्जतनगर पोस्ट पर हुआ भव्य स्वागत समारोह


बरेली । नागरिक सुरक्षा कोर की मासिक बैठक के बाद सम्मान और उत्साह का शानदार नज़ारा देखने को मिला।
आज रविवार 17 मई 2026 को नागरिक सुरक्षा बरेली की मासिक बैठक श्री अलखनाथ प्रभाग की पोस्ट इज्जतनगर में संपन्न हुई। बैठक के उपरांत एस.ओ. फायर से पदोन्नति प्राप्त करने वाले हरीश कुमार भल्ला को डिप्टी डिवीजनल वार्डन अलखनाथ प्रभाग बनाए जाने तथा सेक्टर वार्डन अश्वनी सक्सेना को पोस्ट वार्डन इज्जतनगर नियुक्त किए जाने पर वार्डनों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कोर बरेली पोस्ट इज्जतनगर के सेक्टर वार्डन एवं अलखनाथ प्रभाग के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मौजूद पदाधिकारियों में कवलजीत सिंह (DDWR), हरीश कुमार भल्ला (DDW), अश्वनी सक्सेना (PW), प्रवेन्द्र कुमार (RPW), ओम बाबू गौड़ (SW), दलवीर सिंह (SW), पंकज कुमार सक्सेना (SW), जयवीर सिंह (SW), प्रिय कुमार (SW), अजय कुमार राय (SW), कमलजीत सिंह (SW) तथा अभिषेक चंद्रा (SW) शामिल रहे।
नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks