
बरेली । अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में विकास भवन सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की अध्यक्षता में लोकभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 1 अप्रैल 2026 से ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह किए जाने पर खुशी जताई गई।
इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री Dharampal Singh, सांसद Chhatrapal Gangwar, महापौर Umesh Gautam, जिला पंचायत अध्यक्ष Rashmi Patel, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ डीसी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक वितरित कर सम्मानित किया गया।

मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अंशकालिक अनुदेशकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंप्यूटर शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, खेल और कला जैसे विषयों से बच्चों को जोड़ने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रही है। स्कूल चलो अभियान, कायाकल्प योजना और डीबीटी व्यवस्था के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। साथ ही अनुदेशकों को भविष्य में कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।
सांसद छत्रपाल गंगवार ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि यह सरकार की संवेदनशील सोच और शिक्षकों के सम्मान का प्रतीक है।