ईद-उल-जुहा को लेकर नागरिक सुरक्षा कोर अलर्ट, बैठक में शांति व्यवस्था पर बड़ा मंथन

बरेली। नागरिक सुरक्षा कोर, जगतपुर प्रभाग बारादरी की मासिक बैठक सेक्टर वार्डन सैयद समर अब्बास के निवास इमली वाली मस्जिद, मीरा की पेठ में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आईसीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने की।
बैठक में आगामी पर्व ईद-उल-जुहा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सभी वार्डनों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आईसीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने जनमानस और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था मजबूत रखने का आह्वान किया।
इस दौरान पोस्ट वार्डन बृजेश कुमार ने संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए रिक्त पदों को शीघ्र भरने, वार्ड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने तथा जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।


बैठक का मुख्य आकर्षण मदन लाल प्रजापति का सम्मान रहा। उन्हें सेक्टर वार्डन से नव नियुक्त डिप्टी पोस्ट वार्डन (आरक्षित) बनाए जाने पर सभी वार्डनों ने माल्यार्पण कर विशेष रूप से सम्मानित एवं गौरवान्वित किया।
डिप्टी पोस्ट वार्डन पुष्पकांत शर्मा ने परिवार रजिस्टर के रखरखाव को लेकर उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया। बैठक में संजीव कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, मोहम्मद राजा, मोहम्मद जाकिर, दिलशाद आलम, अतुल शर्मा, विष्णु दत्त आर्य, विश्व सक्सेना, विकास कश्यप, मोहम्मद फैसल एवं सुश्री रामदेही सहित समस्त वार्डन उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks